Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»मध्यप्रदेश»उत्तर भारत में शीतलहर का असर, दिल्ली-NCR में नए साल से पहले बारिश के संकेत
    मध्यप्रदेश

    उत्तर भारत में शीतलहर का असर, दिल्ली-NCR में नए साल से पहले बारिश के संकेत

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 30, 2025Updated:January 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्लीः नए साल से पहले उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में ठंड का मौसम बना हुआ है, जिससे मैदानी इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान सुबह के समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 01 जनवरी 2026 तक घना कोहरा पड़ने के आसार हैं।

    Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जशपुर पहुंचेंगी, सड़क मार्ग से झारखंड के लिए रवाना होंगी

    इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में 3 जनवरी 2026 तक घना कोहरा पड़ सकता है। इन राज्यों के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

    हिसार में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

    भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1°C हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में तापमान 5°-10°C की रेंज में दर्ज किया जा रहा है।

    यहां पर होगी बारिश और बर्फबारी

    30 दिसंबर से 02 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में हल्की/मध्यम बारिश/बर्फ़बारी होने की बहुत ज़्यादा संभावना है और 30 दिसंबर से 02 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश के साथ बर्फ़बारी हो सकती है। 30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान में और 01 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30-31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है।

    Gold Rate Update: नए साल से पहले चमका सोना, 30 दिसंबर को रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंची कीमतें

    दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21°C से 23°C और 7°C से 9°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है, जिसकी गति 15 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी।

    बुधवार को भी  आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23°C से 25°C और 7°C से 9°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जशपुर पहुंचेंगी, सड़क मार्ग से झारखंड के लिए रवाना होंगी
    Next Article UPSC CDS 2025 Result घोषित: सीडीएस-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 535 उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए चयनित

    Related Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    April 18, 2026

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    April 10, 2026

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.