Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा जिला जेल का सघन निरीक्षण: न्यायाधीश संतोष शर्मा ने कैदियों की सुविधाओं और अधिकारों की समीक्षा की 
    छत्तीसगढ़

    कोरबा जिला जेल का सघन निरीक्षण: न्यायाधीश संतोष शर्मा ने कैदियों की सुविधाओं और अधिकारों की समीक्षा की 

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 25, 2025Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : न्याय तक समुचित पहुंच सुनिश्चित करने और बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष शर्मा की अध्यक्षता में जिला जेल कोरबा का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति का आकलन करना, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही विधिक सहायता सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना रहा।

    तुर्किये में विमान हादसा: लीबिया के सेना प्रमुख समेत 8 लोगों की मौत, फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद

    निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल के सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। इसमें कैदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य सामान्य उपयोग के स्थान शामिल रहे। अधिकारियों ने कैदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों का पालन, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाइयों की स्थिति, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा शिक्षा एवं अन्य सुधारात्मक गतिविधियों का भी आकलन किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बंदियों को समय पर, सरल और प्रभावी रूप से कानूनी सहायता उपलब्ध हो रही है। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाएं।

    अमेरिकी सांसदों ने बांग्लादेश की अवामी लीग पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर जताई गंभीर चिंता

    निरीक्षण के समय जिला जेल में कुल 206 बंदी निरूद्ध पाए गए, जिनमें 17 महिला एवं 189 पुरुष बंदी शामिल थे। इस संयुक्त निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयुरा गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी त्राप्ति कु. ग्रेसी, अपर कलेक्टर ओमप्रकाश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश सिंह ठाकुर, लोक निर्माण विभाग से विजय लक्ष्मी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सी.के. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, रोजगार अधिकारी दिपेश भारती, उद्योग अधिकारी विनय कुमार, वेलफेयर अधिकारी मुकेश कुमार तथा समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक हरीश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleतुर्किये में विमान हादसा: लीबिया के सेना प्रमुख समेत 8 लोगों की मौत, फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद
    Next Article पश्चिम बंगाल में कुलाधिपति नियुक्ति से जुड़े विधेयकों को राष्ट्रपति ने किया नामंजूर

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

    December 31, 2025

    CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

    December 31, 2025

    CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित

    December 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.