💢*बुरानाबाद में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद समाज ने धूमधाम से मनाया अभिषेक जाट का जन्मदिन!अंतरराष्ट्रीय जाट ससद समाज केप्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट, इंदौर के जिलाध्यक्ष दिनेश भंडारी, जिला अध्यक्ष बबलू जाट की मौजूदगी में कटा केक, उमड़ी शुभचिंतकों की भीड़।*
बुरानाबाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय जाट संसद समिति के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट, इंदौर के जिलाध्यक्ष दिनेश भंडारी ,उज्जैन जिला अध्यक्ष बबलू जाट इंदौर युवा जिला अध्यक्ष अनिल जाट,और महिदपुर तहसील प्रभारी महेंद्र जाट मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अभिषेक जाट को फूलों का बड़ा हार पहनाकर और केक कटवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट ने कहा कि अभिषेक जैसे ऊर्जावान और समर्पित युवा ही समाज की असली पूंजी हैं। जन्मदिन के इस जश्न के बीच उपस्थित दिग्गजों ने समाज को संगठित करने और युवाओं को राष्ट्र व समाज हित में आगे बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की। बुरानाबाद में हुए इस शानदार आयोजन में बड़ी संख्या में मित्रगण और समाज जन उपस्थित रहे, जिन्होंने अभिषेक को बधाई दी।







