उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव
महिदपुर- शा.यशवंत उत्कृष्ट उमावि महिदपुर में प्रवेशोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री दिनेश जैन “बोस” उपस्थित रहे,विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री प्रतापसिंह आर्य,नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती उमा पांडे, पूर्व नपा.अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण बुरड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीसगीर बैग,श्री मनोहर आंजना, मॉडल स्कूल प्राचार्य श्री रामेश्वर सोनी, पार्षद प्रतिनिधि मो. इकबाल नागोरी, एवं जाकिर मंसूरी, पार्षद श्रीमतीआशा राठौर,श्रीमती नेहा सकलेचा सहित अभिभावकगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे l

विधायक श्री दिनेशचंद्र जी जैन बॉस द्वारा छात्रो को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के बल पर ही जीवन को आदर्श बनाया जा सकता है क्योंकि आज का परिश्रम ही कल की सफलता बनता है।”श्रीप्रताप सिंह ने संघर्ष का महत्त्व बताते हुए छात्रो से कहा कि “संघर्ष की आग में तपकर ही इंसान सोना बनता है इसलिए संघर्ष से मत घबराओ यही तुम्हें शिखर तक पहुँचाएगा।”श्रीमती उमा पांडे ने अनुशासन जैसे जीवन मूल्य का महत्व बताते हुए छात्रो से कहा कि “अनुशासन कोई बंधन नहीं, ये आपकी सबसे बड़ी ताकत है और आज का अनुशासन ही कल की पहचान बनेगा ”
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा छात्रों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, साईकिल वितरण योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के पात्र छात्रों को साइकिलें भी प्रदान की गई l
बैंड की अगुवाई में अतिथियों का सत्कार शैलेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व संपन्न हुआ एवं स्वागत भाषण विद्यालय के शिक्षक श्री नईम अहमद नागोरी द्वारा प्रस्तुत किया l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री राजेश कमलकर एवं विजय मालवीय द्वारा किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य किशोर कुमार परमार द्वारा व्यक्त किया गया l







