महिदपुर आंचलिक पत्रकार संघ ने किया कार्ड वितरण, सेवानिवृत्ति सचिव गोपाल उपाध्याय का हुआ भव्य सम्मान।
महिदपुर के संयुक्त रिसोर्ट में आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस अवसर पर पत्रकारों को परिचय पत्रों का वितरण किया गया साथ ही संघ के कर्मठ संभागीय मीडिया प्रभारी गोपाल उपाध्याय के सेवानिवृत होने पर उनका आत्मीय अभिनंदन और सम्मान समारोह भी संपन्न किया गया।
कार्ड वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर आर.सी. ठाकुर और विशेष अतिथि गोपाल उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम आंचलिक पत्रकार के सभी सदस्यों ने सेवा निवृत्ति पर संगठन के पदाधिकारी और साथियों ने उपाध्याय का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।आज का यह कार्यक्रम दो उद्देश्यों को लेकर था पहले हमारे आंचलिक पत्रकार संघ के साथियों को पत्रकारिता कार्ड प्रदान करना और दूसरा हमारे मार्गदर्शक गोपाल उपाध्याय को उनकी सेवाओं के लिए विदाई और सम्मान देना ।
इस कार्यक्रम में न केवल पत्रकारों की एकजुट को प्रदर्शित किया बल्कि वरिष्टों के प्रति सम्मान की परंपरा को भी जीवंत रखा इस कार्ड वितरण कार्यक्रम में आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गौड़, महिदपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ रघुवीर सिंह राजपूत, विशाल शर्मा ,योगेंद्र सिंह शाक्य, प्रकाश शर्मा,राकेश दायमा,पुनीत मल्होत्रा ,नीलेश गरासिया ,दिनेश बगाना,लोकेश माली ,मनोज पोरवाल, हेमंत राजपूत,राहुल आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे। उक्त जानकारी आंचलिक पत्रकार संघ महिदपुर इकाई के सचिव योगेंद्र सिंह शाक्य ने दी।







