Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»खेल»साल 2025 खत्म होने को है, लेकिन टीम इंडिया का क्रिकेट जलवा जारी, ICC Rankings में तीनों फॉर्मेट की स्थिति
    खेल

    साल 2025 खत्म होने को है, लेकिन टीम इंडिया का क्रिकेट जलवा जारी, ICC Rankings में तीनों फॉर्मेट की स्थिति

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ICC Team Rankings: साल 2025 अब खत्म होने को है। साल दो से तीन दिन बचे हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट पर विराम लग गया है। अब दुनियाभर की टीमें अगले साल ही मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगी। इस बीच एक नजर इस बात पर जरूर डाली जानी चाहिए कि साल 2025 के खत्म होते होते भारतीय टीम की रैंकिंग तीनों फॉर्मेट में कैसी है। चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं।

    मोबाइल यूजर्स के लिए राहत की खबर! 2026 से SIM कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाव

    टीम इंडिया अब अगले साल 11 जनवरी को खेलेगी अगला इंटरनेशनल मुकाबला

    भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 ठीकठाक रहा। जहां कई अहम और बड़े मुकाबले जीते गए, वहीं कुछ में कड़वी हार का भी सामना करना पड़ा। इस साल अब भारतीय बचे हुए दिनों में कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी। अब टीम इंडिया 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने ​के लिए उतरेगी। इसमें अभी वक्त है। अगले साल फरवरी में ही टी20 विश्व कप का भी आयोजन होना है, जो भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं।

    आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन है टीम इंडिया

    इस बीच अगर तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की रैंकिंग की बात की जाए तो दो में तो टीम इंडिया पहले नंबर पर है, लेकिन एक में काफी नीचे है। बात पहले टी20 की करते हैं, क्योंकि इसी का विश्व कप फरवरी में होना है। यहां टीम इंडिया पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। टी20 की आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया की रेटिंग 272 की है। जो दूसरे नंबर की टीम से काफी अच्छी है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसकी रेटिंग 267 की है। यानी अगर सब कुछ ठीक रहा तो हो सकता है टी20 विश्व कप में टीम इंडिया पहले नंबर की टीम होकर ही एंट्री करे।

    आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी टीम इंडिया पहले नंबर पर काबिज

    इसके बाद बात वनडे की करते हैं। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी टीम इंडिया पहले नंबर पर है। यहां भारत की रेटिंग इस वक्त 121 की चल रही है। यहां भी टीम इंडिया दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा आगे है। यहां दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसकी रेटिंग 113 की चल रही है। अब इसी दूसरे नंबर की टीम से भारतीय टीम जनवरी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इसके बाद फिर से बदलाव होता हुआ नजर आ सकता है, हालांकि इस बात की संभावना काफी कम है कि भारतीय टीम की रैंकिंग ज्यादा कम हो।

    Superfoods for New Year: नए साल में हेल्दी शुरूआत… 10 सुपरफूड्स जो बनाएंगे आपको फिट और एनर्जेटिक

    आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया काफी नीचे

    सबसे आखिर में बात टेस्ट की, क्योंकि यहां टीम इंडिया का जलवा नहीं है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर काबिज है। उसकी रेटिंग अभी 124 की चल रही है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसकी रेटिंग अभी 116 की चल रही है। इसके बाद इंग्लैंड है, जिसकी रेटिंग 112 की है। इसके बाद नंबर भारत का आता है। टीम इंडिया 104 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर है, जिसे काफी खराब कहा जाएगा। अब टीम इंडिया को आने वाले वक्त में जो भी टेस्ट होंगे, उसमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा, ताकि उसकी रेटिंग में सुधार हो।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleमोबाइल यूजर्स के लिए राहत की खबर! 2026 से SIM कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाव
    Next Article Tara Sutaria ने एपी ढिल्लों संग वायरल KISS वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, दिया पहला रिएक्शन

    Related Posts

    टी20 क्रिकेट में नया इतिहास: भूटान के सोनम येशे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक मैच में आठ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

    December 31, 2025

    हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सीरीज में सूपड़ा साफ

    December 31, 2025

    IPL 2026 से पहले CSK के अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, गेंदबाजों की लिस्ट में बना अनचाहा इतिहास

    December 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.