गणतंत्र दिवस पर आयुष पोरवाल का गौरव: अपेक्स बैंक में चयन के बाद पंचायत ने किया सम्मानित ।
महिदपुर रोड में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जहाँ पूरे देश में तिरंगा शान से लहराया गया, वहीं आज की सुबह आयुष पोरवाल पिता अशोक पोरवाल और उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। अपेक्स बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आयुष को आज ग्राम पंचायत गोगापुर द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।”
"गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात पंचायत परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में अपेक्स बैंक में आयुष पोरवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए, ग्राम पंचायत के सरपंच रितु पाटीदार, उपसरपंच मांगीलाल आंजना जनपद सदस्य प्रतिनिधि बाबू दास बैरागी वरिष्ठ समाजसेवी सतनाम सिंह गुर,स्टेशन मास्टर सेन साहब , महिदपुर रोड टी आई आर एस भाबोर रेलवे टीआई अशोक यादव महिदपुर रोड सहित अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक स्कूली छात्र एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।







