भाजपा महिदपुर रोड के मंडल अध्यक्ष गुरुचरण चौहान का जन्मदिन पर आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड द्वारा बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
महिदपुर रोड। भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरु चरण चौहान के जन्मदिन के अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड के तत्वावधान में ग्राम डेलची बुजुर्ग में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड के सचिव राकेश दायमा एवं ग्राम डेलची बुजुर्ग के सरपंच प्रतिनिधि द्वारा गुरु चरण चौहान को साफा पहनाकर, इसके पश्चात आंचलिक पत्रकार संघ के समस्त पत्रकार साथियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने श्री चौहान के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आंचलिक पत्रकार संघ ब्लॉक महिदपुर रोड के पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







