महिदपुर रोड में बंसीलाल जाट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष
महिदपुर रोड। नगर के समाजसेवी, पत्रकार एवं अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के तहसील प्रभारी महेंद्र जाट तथा सुरेंद्र जाट के पिता स्वर्गीय बंसीलाल जाट के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट एवं उज्जैन जिला अध्यक्ष बबलू जाट उनके निवास पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय बंसीलाल जाट का सामाजिक जीवन प्रेरणादायी रहा। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं सरल व्यक्तित्व को खो दिया है। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन, परिजन एवं समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।







