मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, महिदपुर रोड में हुई महत्वपूर्ण बैठक ।
महिदपुर रोड। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिदपुर रोड मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास तथा महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने तथा संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके आगमन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत व्यवस्था, जनसंपर्क एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पूर्ण उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी महिदपुर रोड मंडल के मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह शाक्य ने दी ।







