शाक्य मित्र मंडल द्वारा गोविंद ओर राजेश पोरवाल का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
महिदपुर रोड। शाक्य मित्र मंडल महिदपुर रोड के तत्वावधान में समाजसेवी एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व गोविंद जी पोरवाल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने गोविंद जी का पुष्पमालाओं एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गोविंद जी के सामाजिक एवं जनहित कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डाला।
शाक्य मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि गोविंद जी सदैव समाज सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके कारण वे सभी के बीच विशेष पहचान रखते हैं। जन्मदिन समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। जन्मदिन समारोह का माहौल उत्साह, सौहार्द और खुशियों से सराबोर रहा। इस मौके पर प्रकाश शर्मा जी मांगीलाल सोलंकी जी योगेंद्र सिंह शाक्य विनय चोपड़ा राजेश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।







