महिदपुर रोड थाने में खुशियों का संगम: प्रेम मालवीय का जन्मदिन और पुलिस-पत्रकार होली मिलन समारोह ।
महिदपुर रोड थाना परिसर में उत्साह और भाईचारे का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। अवसर था आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर प्रेम मालवीय जी का जन्मदिवस और होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होली मिलन समारोह।
जन्मदिन का उल्लास: कार्यक्रम की शुरुआत में आंचलिक पत्रकार संघ के योगेन्द्र सिंह शाक्य . महेन्द्र जाट, वैभव सूर्यवंशी, प्रकाश शर्मा, मांगीलाल सोलंकी सदस्यों ने सब इंस्पेक्टर प्रेम मालवीय का फूलों के हार और मिठाई के साथ भव्य स्वागत किया। थाना परिसर में ही केक काटकर उनका जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पत्रकारों ने मालवीय की कार्यशैली और मृदुभाषी व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस-पत्रकार होली मिलन: जन्मदिन के जश्न के बाद थाना प्रभारी श्री आर.एस. भाबोर के नेतृत्व में पुलिस और पत्रकारों ने मिलकर फूलों और गुलाल से होली खेली। इस दौरान पूरा थाना परिसर रंगों से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के पदाधिकारी, थाने के सभी पुलिसकर्मी और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया







