महिदपुर रोड से खास खबर महेंद्र जाट
आंचलिक पत्रकार संघ के संभाग के उपाध्यक्ष ओर दैनिक भास्कर संवाददाता के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मंडोवरा और युवा साथी योगेश जाट का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शुक्रवार आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार साथी दिनेश मंडोवरा और युवा साथी योगेश जाट का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।”
“महिदपुर रोड के हृदय स्थल पोस्ट ऑफिस चौराहा पर योगेश जाट ओर दैनिक भास्कर संवाददाता दिनेश मंडोर का जन्मदिन निज निवास पर उत्साह के माहौल में मनाया गया।

आंचलिक पत्रकार संघ के बैनर तले जुटे पत्रकारों ने साथी पत्रकार दिनेश मंडोवरा का जन्मदिवस केक काटकर और मिठाई खिलाकर मनाया।
इस अवसर पर पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार योगेंद्र शाक्य, महेंद्र जाट, राकेश दायमा और प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य सहयोगियों ने शिरकत की। सभी ने दिनेश ओर योगेश को पुष्पहार पहनाकर और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता और भाईचारे की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली।”







