महिदपुर के विधायक दिनेश जैन बॉस से मिले BAP (बिरसा अंबेडकर फूले)। समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी
दिनांक 7 मार्च को बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी समिति अध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में सुबह महिदपुर रोड़ जाकर क्षेत्रीय विधायक माननीय दिनेश जैन बॉस से मिले और मांगलिक भवन पर बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर चर्चा की उन्होंने अपनी घोषित राशि 10,00000 के अतिरिक्त 1 लाख भी इसी महीने समिति को देने पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजा यादव को फोन लगाया और समिति को अपेक्षित सहयोग हेतु कहा गया।आगामी उत्सव डॉ बी आर अंबेडकर जयंती को लेकर भी उनसे बात हुई इस बार उसका स्वरूप ऐतिहासिक बनाने की योजना को बताया।
अंत में समिति पदाधिकारीयो द्वारा माननीय विधायक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक जे के मालवीय,उपाध्यक्ष विक्रम सोलंकी, समिति कोषाध्यक्ष बी एल मालवीय, सक्रिय सदस्य आशाराम गहलोत एवं DOMA परिसंघ के जिला सचिव हरिवंश राय पथरोड़ मौजूद रहे।







